Saturday, October 30, 2010

चिट्टी की दबंगाई/ हिन्दी सिनेमा का रोबोट

                                 रोबोट' फिल्म के तमाम पहलुओं की पड़ताल करती समीक्षा।
                          (http://www.samaylive.com/entertainment-hindi/101542.html)


जरा एक पल के लिए सोच कर देखिए, अगर कोई व्यक्ति मुन्ना भाई एमबीबीएस की तर्ज पर किसी भी एक्जाम में पास होना चाहता है। तो वह कौन सा हाईटैक तरीका इस्तेमाल करेगा। या फिर आप ट्रेफिक में फंसे गए है  और आपकी ट्रेन छूट गई, फिर भी आप बडी ही बेफिक्री के साथ रेलवे स्टेशन पर जाते है और रेलवे ट्रक पर स्केटिंग करते हुए अपने कोच में जा बैठते है। या फिर आपकी गर्लफ्रैंड का पर्स कोई बदमाश चलती ट्रेन से नदी में फैंक दे और आप झट नदी में कूदकर पट पर्स ला कर दे। फिर किसी हिन्दी सिनेमा के नायक की तरह उन गुंडो की धुनाई कर दे तो कैसा हो।

जी, आप सही सोच रहे है। मैं बात कर रहा हूं इसी महीने रिलीज हुई एस शंकर द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म Enthiran की...जिसकी कहानी एक रोबोट की जिदंगी पर आधारित है।

रोबोट फिल्म के निर्माण की कहानी बढ़ी है दिलचस्प है।

2001 में नायक- दे रीयल हीरो की कामयाबी के बाद एस शंकर ने कमल हसन और प्रीति जिंटा के साथ अपनी मेगा बजट फिल्म रोबोट की घोषणा की थी, लेकिन तीनों के बीच यह करार तकनीकी कारणों से टूट गया।

2007 में सूत्रो के हवाले से खबरे आने लगी कि एस शंकर, शाहरूख खान के लीड रोल में रोबोट बना रहे है, लेकिन शाहरूख खान ने एक इंटरव्यू में एस शंकर की फिल्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, यह मेरी अन्य फिल्मों की तुलना में “अपरिपक्व” और “सुस्त” कहानी वाली स्क्रिप्ट है। बोल कर सभी अपुष्ट खबरों पर विराम चिंह लगा दिया। बाद में एस शंकर, आमिर खान से भी मिलने गए। लेकिन नेतीजा कुछ ख़ास नही निकाला। आखिरकार 2008 में एस शंकर ने एक नाटकीय ढंग से रजनीकांत को साइन कर लिया। रजनीकांत इससे पहले एस शंकर के साथ शिवाजी फिल्म कर चुके थे।

फीमेल रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण,असिन,ट्रिशा कृष्णन,श्रेया सारन के साथ साथ कई हीरोईन से संपर्क किया गया। 2008 के अंत में ऐश्वया राय ने एक निजी समाचार चैनल पर रोबोट में अपनी लीड भूमिका की बात स्वीकार करते हुए इस गॉसिप को भी खत्म कर दिया।

फिल्म में ए आर रहमान का संगीत और सुजाता रंगराजन ने मूल फिल्म के संवाद लिखे है।

हॉलीवुड की टॉप दस फिल्मों Wall-E,Terminator, Ghost in the Shell, Artificial,Intelligence (A.I.), The Iron Giant, Robocop, The Terminator, I, Robot, Terminator Salvation and Short Circuit…etc..पर चिट्टी भारी है।

अगर हम बात करे चिट्टी के जैसे रोबोट की तो हॉलीवुड में Terminator सीरिज की फिल्मो में रोबोट को चिट्टी की तरहा जरूर दिखाया गया है जिसमें रोबोट परिवार में रहकर घर के सारे काम करता है और अंत में विश्व-निर्माण के लिए खुद को मिटा देता है।

लेकिन एस शंकर का चिट्टी इन सब रोबोट से थोड़ा अलग है। चिट्टी हिंदी सिनेमा के हीरो की तरहा अपनी नई दोस्त को एक्जाम में नकल करने का नया फार्मूला देता है, तो जरूरत पड़ने पर चलती ट्रेन में गुंड़ो की जमकर धुनाई भी करता है।

चिट्टी हिन्दी सिनेमा में अभिषेक बच्चन की द्रोणा, प्रियंका चोपडा की लव स्टोरी 2050,विवेक ऑबराय की प्रिंस, रितिक रोशन की कृष के जादू को फीका करते हुए सलमान खान की दंबगाई के सभी स्टंट को पीछे छोड़ देता है।

चिट्ठी की दोस्त जब उसे चुंबन देती है तो खुश होकर गाना गाता है और डांस भी करता है। मुझे याद नही आता कि Terminator सीरिज की फिल्मों को छोड़ कर फिलहाल हॉलीवुड-वॉलीवुड की अन्य किसी भी फिल्म में रोबोट चिट्टी की तरहा व्यवहार करता हो। Terminator सीरिज के रोबोट मनुष्य के साथ व्यवहार करते दिखाई तो देते है लेकिन वह चिट्टी की तरहा मानवीय प्रेम के स्पर्श को समझने में नाकाम साबित होते है।

 
चिट्टी अपनी कथित प्रेमिका के चुंबन पर मन में सुखद भावनाओं को जन्म देता। यही वह खूबी है जो एस शंकर को हिन्दी सिनेमा के नजदीक लाती है।

क्योंकि हिन्दी सिनेमा सुखद विचारों का समर्थन किया जाता है। यह कहना कोई अतिशोक्ति नही होगी कि, एस शंकर ने ऐसा दिखा कर रोबोट इतिहास में एक नय आयाम को जन्म दे दिया है।

एक मशीन प्यार की जिज्ञासा को समझने का प्रयास करती है और जब मन की भावना जाग जाती है तो वह दूसरे प्रेम पर डाका डाल देता है।

दुनिया भर में फिल्म 2,253 प्रिंट के साथ रिलिज हो चुकी है। जिसमें से तमिलनाडू में 555, आंध्र प्रदेश में 525, केरल में 128, कर्नाटक में 45 के साथ-साथ उत्तर भारत में 700 और विश्वभर में 300 प्रिंट के साथ विश्व के अन्य रोबोट फिल्मों को टक्कर देने में मैदान उतरी है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में फिल्म ने विश्वभर में लगभग 117 करोड़ रूपये का व्यापार किया है। विदेशो में मलेशिया में एक करोड, संयुक्त अरब अमीरात में Endhiran ने 30,1000 डॉलर और रोबोट ने 86,000 डॉलर, ब्रिटेन में Enthiran ने 295,148 पाउंड और रोबोट ने 62,134 पाउंड, अमेरिका में Endhiran 520108 डॉलर जबकि रोबोट ने 481,680 डॉलर की कमाई की है।

(c)सर्वअधिकार सुरक्षित